April 4, 2024

केरिका पपाया carica papaya होम्योपैथिक दवा और उसके फ़ायदे

carica papaya homeopathic medicine

केरिका पपाया एक बहुत ही गुणकारी और प्रभावकारी होम्योपैथिक दवा है, जिसे पपीता के अर्क से प्राप्त किया जाता है, केरिका पपाया के सेवन से बहुत सारे रोग दूर हो जाते है, जैसे कि केरिका पपाया खून में प्लेटलेट्स की मात्रा को सामान्य कर देता हूं, जिसकी वजह से ड़ेंगू जैसे रोगों से रोगी की जान बच जाती है, केरिका पपाया के सेवन से पेट के रोग, अपच, उल्टियाँ आना जैसे सभी लक्षण समाप्त हो जाते है, केरिका पपाया के सेवन से रोगी को भूख से जुड़े हुए सभी रोगों में आराम मिलता है, इसके अलावा केरिका पपाया पेट के रोगों, पेट के कीड़ों को भी खत्म रखने का गुण रखता है, इसीलिए केरिका पपाया दवा बहुत सारे रोगो को ठीक करने में सक्षम है। इसके बारे में हम आपको आज पूरी जानकारी देंगे।

केरिका पपाया carica papaya होम्योपैथिक दवा के फायदे

केरिका पपाया होम्योपैथिक दवा के सेवन करने के बहुत से फायदे है जो कि निम्नलिखित है –

carica papaya homeopathy

  1. केरिका पपाया carica papaya के सेवन से आँतो के सभी रोग और इन्फेक्शन ठीक हो जाते है, इसके अलावा केरिका पपाया के सेवन से अपच, गैस बनना, कब्ज जैसे सभी रोग जड़ से ठीक हो जाते है।
  2. केरिका पपाया के सेवन से सभी तरह के मूत्र विकार ठीक हो जाते है।
  3. केरिका पपाया के सेवन से बच्चों और बड़ो के पेट के कीड़े खत्म हो जाते है।
  4. केरिका पपाया रेचक के रूप में भी काम करता है, क्योंकि यह फाइबर से प्राप्त की जाती है जिससे रोगी को कब्ज से राहत मिलती है।
  5. केरिका पपाया हमारे इम्यून सिस्टम को बहुत मजबूत कर देता है, जिसकी वजह से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ जाती है, और सामान्य रोगों जैसे कि बुखार, सर्दी, खाँसी, जुकाम जैसे सभी रोगों से हमें बचाता है।
  6. केरिका पपाया के सेवन से दाँत और मसूड़ो के दर्द और रोगों में आराम मिलता है।
  7. केरिका पपाया के सेवन से आँतो से हानिकारक और नुकसानदेय परजीवी बाहर निकल जाते है। जिससे आँतो के रोग ठीक हो जाते है।
  8. केरिका पपाया के सेवन करने से गठिया रोग ठीक हो जाता है, और इसके साथ होने वाला दर्द भी चला जाता है।
  9. केरिका पपाया का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहने लगता है।
  10. केरिका पपाया सीने में होने वाले दर्द, पीठ में होने वाले दर्द और कंधों में होने वाले दर्द को ठीक कर देता है।

केरिका पपाया का सेवन कैसे करें ?

केरिका पपाया एक रोग प्रतिरोधक दवा है, जिसके ज्यादा सेवन करने से आपका रोग ठीक होने की वजाय बढ़ जाएगा, इसीलिए कभी भी केरिका पपाया

का सेवन अपने मन से और अधिक नही करना चाहिए, आमतौर पर सभी होम्योपैथिक चिकित्सक केरिका पपाया को एक चम्मच पानी में 4 बूँद मिलाकर दिन में 2 बारे पीने के लिए ही कहते है।

केरिका पपाया के सेवन से समय हमें कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए ?

  1. केरिका पपाया का सेवन करने से पहले उसके लेबल को ध्यान से देखना चाहिए कि कहीं यह दवा एक्सपायर तो नहीं हो गयी है, अगर दवा एक्सपायर हो गयी है तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. केरिका पपाया का सेवन कभी भी हद से ज्यादा नहीं करना चाहिए, जितनी खुराक चिकित्सक ने बताई है उतने का ही सेवन करना चाहिए।
  3. केरिका पपाया को घर में ऊँची जगह पर रखना चाहिए जिससे घर के बच्चे इस दवा तक न पहुँच सके।
  4. केरिका पपाया को धूप और गर्मी से बचाकर रखना चाहिए, केरिका पपाया को हमेशा ही किसी ठंडी और सूखी जगह पर ही रखना चाहिए।
  5. अगर आप केरिका पपाया का सेवन कर रहे है तो आपको बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू, पान मसाला और शराब के सेवन से बचना चाहिए।

कौन से लक्षणों के दिखाई देने पर केरिका पपाया का सेवन करना चाहिए ?

  1. अगर रोगी को लिवर की दिक्कत है या फिर रोगी को लिवर में दर्द होता है, या फिर रोगी को पीलिया हो गया है, या फिर रोगी का खाना सही से नहीं पच रहा है तो उस रोगी को केरिका पपाया की खुराक दे सकते है।
  2. अगर रोगी के शरीर में प्लेटलेट्स गिर गयी है तो उसे केरिका पपाया की खुराक देनी चाहिए।
  3. केरिका पपाया के सेवन से भुख में सुधार होता है।
  4. अगर रोगी के पेट में कीड़ो की वजह से तेज दर्द होता हो तो उस रोगी को केरिका पपाया देनी चाहिए।
  5. अगर किसी लड़की को समय से माहवारी नहीं आती है तो उसे केरिका पपाया का सेवन करना चाहिए।

विभिन्न रोगों के उपचार में केरिका पपाया का उपयोग

  1. नेत्र रोगों के उपचार में केरिका पपाया का प्रयोग

अगर किसी रोगी की आँखे पीली या लाल रहती है, या फिर रोगी की आँखों में जलन और खुजली होती है, या फिर रोगी की पलकों की ऊपरी सतह पर खुजली होती है तो उस रोगी को केरिका पपाया की खुराकें देनी चाहिए।

  1. पेट के रोगों के उपचार में केरिका पपाया का उपयोग

अगर किसी रोगी को अपच हो गयी है, या फिर उस रोगी के पेट में मरोड़ के साथ दर्द भी होता है, या फिर उस रोगी को उल्टियाँ होती है, या फिर रोगी के पेट में सूजन बनी रहती है जो कि जल्दी ठीक नहीं होती है, या फिर रोगी का पेट हमेशा खाना खाने के बाद फूल जाता है, या फिर रोगी दूध पीने के तुरंत बाद ही उल्टी कर देता है अथवा उसका पेट खराब हो जाता है, या रोगी को पीलिया रोग की वजह से उसके प्लीहा में तेज दर्द होता रहता है तो उस रोगी को बिना देरी किये केरिका पपाया की खुराकें देनी चाहिए।

  1. मल और गुदा के रोगों के उपचार में केरिका पपाया का उपयोग

अगर किसी रोगी को कब्ज की शिकायत है, या फिर रोगी को मल त्याग करते समय दर्द होता है, या फिर रोगी का मल बहुत टाइट आता है तो उस रोगी को केरिका पपाया की खुराक देनी चाहिए, केरिका पपाया के सेवन से सभी तरह के कब्ज रोग ठीक हो जाते है।

  1. स्त्री रोगों के उपचार में केरिका पपाया का उपयोग

अगर किसी स्त्री रोगी को समय से माहवारी नहीं आती है, या फिर माहवारी के समय रोगी के हाथ और पैरो में बहुत दर्द होता है, या फिर रोगी के गर्भाशय में दर्द होता है और माहवारी के समय अगर सिरदर्द भी होता है तो उस स्त्री रोगी को केरिका पपाया की खुराक देनी चाहिए।

  1. हाथ और पैरो के रोगों के उपचार में केरिका पपाया का उपयोग

अगर किसी रोगी के हाथ या पैरो में सूजन और दर्द रहता है, या फिर हाथ व पैरो के जोड़ो में दर्द रहता है, या फिर रोगी गठिया रोग से ग्रसित है तो उस रोगी को किसी अच्छे होम्योपैथिक चिकित्सक से केरिका पपाया की खुराकें दिलवानी चाहिए।

  1. त्वचा रोगों के उपचार में केरिका पपाया का उपयोग

अगर किसी रोगी की त्वचा पर घाव हो जाते है, या फिर रोगी की त्वचा रूखी सी रहती है, या फिर त्वचा पर लाल दाने हो जाते है, या फिर रोगी की त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां और झाइयां आ गई है, या फिर रोगी की त्वचा पर जले का निशान है तो उस रोगी को केरिका पपाया का सेवन करवाना चाहिए।

  1. सामान्य रोगों के उपचार में केरिका पपाया का उपयोग

अगर किसी रोगी के सिर में दर्द रहता है, या फिर रोगी को जल्दी ही मौसमी रोग हो जाते है, या रोगी बार-बार बीमार हो जाता है और उसकी रोग प्रतिरोधक शक्ति बहुत कम है, या रोगी को खाना खाने का मन नहीं होता है तो उस रोगी को केरिका पपाया का सेवन करवाना चाहिए।

  1. कृमि रोगों के उपचार में केरिका पपाया का उपयोग

अगर किसी रोगी के पेट में कृमि है और उसकी तबियत दिन पर दिन खराब होती जा रही है, या फिर छोटे बच्चों के पेट में कीड़े हो गए है तो इन सभी लक्षणों को समाप्त करने के लिए उस रोगी को केरिका पपाया का सेवन करवाना चाहिए।

केरिका पपाया के साइड इफेक्ट्स

केरिका पपाया एक होम्योपैथिक दवा है जिसका एक निश्चित मात्रा में सेवन करने से कोई भी साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलता है, अगर आप इसका हद से ज्यादा सेवन करते है तो आपको केरिका पपाया के साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते है, अगर आप किसी होम्योपैथिक चिकित्सक को सलाह से केरिका पपाया का सेवन करते है तो यह आपके लिए हितकर रहेगा।

Read Also

बालो की सम्पूर्ण समस्याएं और उनका ईलाज

रिसर्च- गुर्दे की पथरी की होम्योपैथिक दवा

About Post Author

× Doctor Advice
%d