May 1, 2024

BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) का उपयोग व उसके फ़ायदे 

BOERHAAVIA DIFFUSA

BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) मदर टिंचर का प्रयोग उसके फ़ायदे 

BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) एक बहुत ही दुर्लभ और बहुमूल्य औषधि है, यह पूरे भारत में कुछ ही गिनी चुनी जगह पर पाई जाती है, इसे पुनर्नवा के नाम से भी जाता है, पुरातन काल में लोग इसे शोथनाशक औषधि के नाम से जानते थे, फिर धीरे-धीरे इसके उपयोग और प्रचलन से इसके सभी गुणों से लोग परिचित हो गए, पुनर्नवा के उपयोग से सर्दी, खाँसी, जुखाम, सरदर्द जैसे सभी रोग ठीक हो जाते है।

इसके अलावा यह बेरी-बेरी जैसे रोग, नेत्र रोग, अस्थमा, और हाई ब्लडप्रेशर जैसे रोगों को भी ठीक कर देती है। यह एक चमत्कारी औषधि है जो कि बहुत से रोगों के उपचार में उपयोग की जाती है।

इसके कुछ मुख्य फ़ायदे निम्नलिखित है

  1. यह सभी प्रकार के मूत्र रोगों के उपचार में प्रयोग की जाती है।
  2. BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) का उपयोग खून की कमी को दूर करने के लिए भी होता है, आम बोलचाल की भाषा में खून की की कमी को एनीमिया के नाम से जाना जाता है, इस दवा के उपयोग से रोगी के शरीर में खून की पर्याप्त मात्रा हो जाती है और उसका रोग सही हो जाता है।
  3. BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) पैरो में आयी हुई सभी तरह की सूजन को दूर करने में सहायक है। इसके सेवन से चोट द्वारा आयी सूजन भी ठीक हो जाती है।
  4. BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) बॉडी में विटामिन्स की कमी से उत्पन्न हुए सभी रोगों को और पीलिया रोग को भी ठीक कर देती है।
  5. BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) दिल के सभी रोगों में लाभदायक है।
  6. BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) आँखों के सभी रोगों और रतोंधी के उपचार में प्रयोग की जाती है।

 

विभिन्न लक्षणों में Boerhaavia Diffusa का प्रयोग :- 

  1. खाँसी के लक्षणो में Boerhaavia Diffusa का प्रयोग :- 

BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) का उपयोग सभी तरह की सर्दी, जुखाम और और खाँसी को ठीक करने में किया जाता है, अगर रोगी को सर्दी की वजह से खाँसी हुई है तो उसे BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) की खुराक देनी चाहिए, इससे कुछ ही दिनों में वह रोगमुक्त हो जाएगा, और वह एक स्वस्थ लाइफ जी सकेगा।

  1. मूत्र से सम्बंधित लक्षणों में Boerhaavia Diffusa का प्रयोग :- 

अगर किसी रोगी को मूत्र त्याग करने में दिक्कत हो रही है या फिर मूत्र त्याग के समय दर्द या जलन होने लगती है तो उसे BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) का सेवन करना चाहिए, इसके सेवन के कुछ ही देर बाद ये सभी लक्षण शांत हो जायेगे, और रोगी को आराम मिल जाएगा, और इसके लगातार सेवन से रोगी के सभी मूत्र संबंधित रोग जड़ से खत्म हो जायेगे, और वह रोग मुक्त होकर अपनी सामान्य जिंदगी जी सकता है।

  1. सूजन में Boerhaavia Diffusa का प्रयोग :- 

BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) का उपयोग सभी तरह की सूजन को दूर करने में किया जाता है, चाहे वो सूजन सर्दी की वजह से आई हो या फिर किसी बाहरी चोट के लगने की वजह से आई हो, या फिर किसी रोग के होने की वजह से शरीर में सूजन आयी हो।

अक्सरकर सर्दियो में बच्चों के हाथ-पैरों में सूजन आ जाती है, तब इस परिस्थिति में उनको पुनर्नवा का सेवन करवाना चाहिए। इसके सेवन से उनकी सर्दी खाँसी के साथ सूजन भी दूर हो जाएगी।

  1. यकृत में Boerhaavia Diffusa का प्रयोग :-  

अगर किसी रोगी के यकृत में दिक्कत है, जो कि डेंगू या किसी और वजह से हो जाती है, या फिर रोगी का खाना जल्दी नही पच पाता है, और उसके यकृत में दर्द के साथ सूजन भी है तो रोगी को पुनर्नवा का सेवन करवाना चाहिए, इससे उसके यकृत में सुधार आना शुरू हो जाएगा, और उसका रोग ठीक हो जाएगा। इसके साथ अगर लिवर की वजह से आपको पीलिया रोग भी हो गया है तो यह रोग भी ठीक हो जाएगा।

  1. दिल के रोगों में BOERHAAVIA DIFFUSA का प्रयोग :-

BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) सभी तरह के दिल के रोगों को ठीक कर देता है, अगर रोगी के दिल की शिरायें जाम हो रही है, तो पुनर्नवा सभी तरह के ब्लॉकेज को ठीक कर देता है, इसके साथ-साथ रोगी को उच्च रक्तचाप की बीमारी से भी छुटकारा मिल जाता है, और अगर उसके दिल में दर्द भी होता है तो उसके दिल का दर्द भी ठीक हो जाता है।

अन्य रोगों में BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) का उपयोग :-

  1. BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) की मदद से पेट के सभी रोग ठीक हो जाते है, अगर रोगी के पेट में दर्द रहता है, या फिर पेट में ज्यादा अम्ल बनता है, और उसकी वजह से रोगी को लगातार खट्टी डकारें आती रहती है, तब रोगी को पुनर्नवा का सेवन करना चाहिए, इसके सेवन के कुछ ही दिन में रोगी के सभी तरह के पेट के रोग ठीक हो जायेंगे।
  2. BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) का उपयोग नेत्र रोगों के उपचार में भी किया जाता है क्योंकि इसके अंदर बहुत सारे विटामिन्स भी पाये जाते है जो कि नेत्र के लिए बहुत लाभदायक होते है, अगर रोगी को साफ नहीं दिखाई देता है या फिर उसकी आँखें लाल रहती हैं और उसकी पलके सूजी हुई रहती है तो इस परिस्थिति में रोगी को इस दवा का सेवन करना चाहिए।
  3. अगर आपको कोई जहरीला जानवर या कीट काट लेता है तो आपको पुनर्नवा का सेवन करना चाहिए, इसके सेवन का कीट का विष निस्तेज हो जाता है, और आपको तुरंत ही आराम मिल जाता है।
  4. यह दवा मधुमेह के रोगियों के लिए एक वरदान के जैसे है, इसके सेवन से मधुमेह रोग बिल्कुल ठीक हो जाता है।
  5. BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) के सेवन से गठिया रोग भी ठीक हो जाता है।

 

किस किस कंपनियों द्वारा Boerhaavia Diffusa का मूलार्क (मदर टिंचर) बनाया जाता है और कौन सा best है?

वैसे तो बहुत सारी कंपनियों के द्वारा BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) का मूलार्क बनाया जाता है जिनमें से कुछ के नाम निम्नलिखित है –

BOERHAAVIA DIFFUSA

पुनर्नवा होम्योपैथिक दवा निर्माता कंपनी

  1. Dr. Willmar schwabe company
  2.  Adel
  3. Dr Reckweq
  4. SBL BOERHAAVIA DIFFUSA

पुनर्नवा आयुर्वेदिक दवा निर्माता कंपनी

  1. Dabur company
  2. Ayur vedik
  3. Vyas company
  4. Vaidhynath company
  5. Patanjali company

इनमें से सभी कंपनी बेस्ट है आप इनमें से किसी का भी सेवन कर सकते है।

 

BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) का सेवन कैसे किया जाता है ?

अगर आपको हमारे द्वारा बताए गए रोगों में से किसी के भी लक्षण मिल रहे है तो आप सबसे पहले किसी चिकित्सक से जाकर ही मिले, इसके बाद चिकित्सक आपको उस रोग के अनुसार ही इस दवा का सेवन करने का तरीका बताएगा।

आमतौर पर सभी चिकित्सक एक जैसा ही तरीका बताते है, जिसमें आपको पुनर्नवा की 20 बूंदे आधे गिलास या कप में मिला लेनी है, और उस घोल को दिन में 3 से 4 बार पीना है, और जैसे-जैसे आपका रोग ठीक होता जाए, इसकी मात्रा कम करते जाना।

BOERHAAVIA DIFFUSA (पुनर्नवा) को उपयोग करते वक्त क्याक्या सावधानी रखनी चाहिए :-

  1. इस दवा को बच्चों से दूर रखना चाहिए।
  2. एक्सपायर दवा का सेवन नही करना चाहिए।
  3. दवा को धूप और नमी से बचाकर रखना चाहिए।
  4. कभी भी पुनर्नवा का ओवरडोज़ नहीं लेना चाहिए।
  5. गर्भावस्था में इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

 

About Post Author

× Doctor Advice
%d